भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे कोतवाल, सुरक्षा का कराया एहसास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।
कांधला : ईद उल अजहा के त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर व्यापारियों और कस्बे के लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग करने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी।
ईद उल अजह के त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए एसपी शामली राम सेवक गौतम ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में दोनों समुदाय के लोगों की शांति समिति की बैठक आयोजित करने के साथ ही फ्लैग मार्च करने के निर्देश दे रखे हैं। शुक्रवार को थाना प्रभारी निरीक्षक क्षितिज कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने कस्बे के व्यापारियों और कस्बे के लोगों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए कहा कि ईद उल अजहा के त्योहार को सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। सोशल मीडिया पर कुर्बानी की वीडियो और फोटो पोस्ट ना करें। सोशल मीडिया पर साइबर पुलिस नजर बनाए हुए हैं। त्योहार पर अशांति और अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान उन्होंने ट्रिपल राइडिंग करने वाले वाहन चालकों को सख्त शिकायत देते हुए ट्रिपल राइडिंग न करने की अपील की। पुलिस के द्वारा किए गए फ्लैग मार्ग से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा। फ्लैग मार्च के दौरान एसएसआई सुभाष सिंह, एसआई नरेंद्र वर्मा, एसआई विक्रम सिंह भाटी, एसआई अजीत सिंह, एसआई विनोद चौधरी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
