झामुमो के पंकज मिश्रा पहुंचते ही अजीजुल ईस्लाम एवं हाजी समाद अली समेत पाकुड़ इकाई ने की जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष सह- राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के अमड़ापाड़ा पहुंचने पर झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पुरजोर स्वागत किया गया। झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम एवं वरीय पदाधिकारी सह- जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया तत्पश्चात सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड समिति के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। वही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी परंपरानुसार स्वागत गान गाते हुए भव्य स्वागत किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ता काफी जोश खरोश के साथ “झारखंड मुक्ति मोर्चा जिन्दाबाद” “वीर शिबू जिंदाबाद” “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” सहित अन्य गगनचुंबी नारे लगा रहे थे। झामुमो के केंद्रीय सचिव सह राज्य के लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हेमंत सोरेन जी के विधायक प्रतिनिधि माननीय श्री पंकज मिश्रा जी ने गुम्मा मोड़ स्थित वीर अमर शहीद सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला चौक व लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मुख्य बाजार में स्थापित वीर शहीदों के आदमकद प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव श्री पंकज मिश्रा जी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है आपका एकजुटता के साथ संगठन मजबूती की दिशा में कार्य करते रहे साथ ही राज्य के लोकप्रिय ऊर्जावान यशस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दूर दराज के जरूरतमंद गरीब जनता तक पहुँचाने का काम करे। मौके पर जिला सचिव माईकिल मुर्मू, जिला संयुक्त सचिव तरुण मंडल, केंद्रीय सदस्य उमर फारूक, महिला मोर्चा की पुर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, पुर्व महिला जिला सचिव सुशीला देवी, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा,प्रखंड सचिव जावेद आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, कालीदास मुर्मू, थॉमस मुर्मू, प्रखंड कोषाध्यक्ष संजीत भगत, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंटू भगत, जाकिर अंसारी, सगीर अंसारी, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, संतोष भगत, भीमसेंट हेम्ब्रम, मैनुद्दीन अंसारी, नसीम अहमद, लालमोहम्मद अंसारी, अशोक हेम्ब्रम, विनोद किस्कू, दिलीप मरांडी, दिलीप रजवार, सामुएल मुर्मू, इग्नोशियुष मुर्मू, आंनद मुर्मू, संजय मुर्मू, एखलाकुर अंसारी, नीरज मड़ैया, अन्ना मुर्मू, पानो मुर्मू, सहित सैकड़ों की संख्या में जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद थे।