अमरोहा

नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार गजरौला थाना पुलिस ने किया चलाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के गजरौला थाने के चोपला चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार को सोमवार रात करीब 8:30 बजे के आसपास में मुखबिर की सूचना मिली कि गजरौला बस्ती रोड स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने चूड़ी की दुकान पर बड़ी मात्रा में नशीली पदार्थ की तस्करी हो रही है l मुखबिर की सूचना पर चौपाल चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए l जिसके बाद उन्होंने दुकान में छापेमारी की तो पता चला कि यहां पर नशीले पदार्थ की कुछ पुड़िया वहां पर रखी हुई मिली है चौपला चौकी इंचार्ज प्रवीण ने बताया है कि कि नशीले पदार्थ की 91 पुड़िया वहां पर बरामद हुई है l जिसकी कीमत लगभग 30000 रुपए के आसपास में बताई जा रही है l नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया l पूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम अबरार पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला जलाल नगर वहीं दूसरे ने मोहित पुत्र मूलचंद निवासी मंडी रोड बस्ती बताया है l जिसके बाद मंगलवार को करीब दो बजे के आसपास में इन दोनों का संबंधित धारा में चालान भी कर दिया है l इस दौरान मंडी धनौरा की सीओ अंजलि कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया है l कि मुखबिर की सूचना पर गजरौला पुलिस को सफलता मिली है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button