कैराना

कैराना पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर मंगलवार देर रात चलाए गए संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कैराना पुलिस ने विनय उर्फ अविनाश उर्फ बरसाती पुत्र श्रीपाल निवासी मोहल्ला आलदरम्यान, कैराना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार, कांस्टेबल सोनू और मोनू शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button