बालाघाट

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील ईकाई परसवाड़ा के तत्वावधान में

श्रद्धांजलि कप - 2026 का भव्य शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील ईकाई परसवाड़ा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कप – 2026 का भव्य शुभारंभ छात्रावास खेल मैदान में अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत भोज, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ परसवाड़ा अध्यक्ष विशाल महानंद, शिखरचंद जैन,जनपद सदस्य रामेश्वर धानेश्वर, एसडीओपी अरविंद शाह, थाना प्रभारी मदन इनवे,विमल जैन, दर्शन जैन, मुकेश मेहनोद,की गरिमामय उपस्थिति में शुभारंभ हुआ इस टूर्नामेंट में जिला स्तर के खिलाड़ियों की टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के शुभारंभ पर पत्रकार इलेवन बालाघाट एवं टिंगीपुर की टीम के मध्य खेला गया जिसमें पत्रकार इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तेरह ओवर में महज 52 रन ही बना पाई जिसका पीछा करने उतरी टिंगीपुर की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से आठ ओवर में प्राप्त कर जीत हासिल किया। वहीं टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे पारी में परसवाड़ा बी और अमर पुर के मध्य खेला गया जिसमें अमर पुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए परसवाड़ा बी टीम को 114 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करने उतरी परसवाड़ा बी टीम ने पूरे ओवर खेलने पर 85 रन ही बना पाई और मैच हार गई।  श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील ईकाई परसवाड़ा के अध्यक्ष विशाल महानंद ने बताया कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वलभ भदोरिया के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष इंद्रजीत भोज के मार्ग दर्शन में जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त तहसील एवं ब्लाको में क्रिकेट सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाता है,साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया जाता है इसी कड़ी में तहसील मुख्यालय परसवाड़ा में श्रद्धांजलि कप 2026 का आयोजन किया गया है, जिसमें जिला स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जों अपने उत्कृष्ट खेल का प्रर्दशन करेंगे। निश्चित ही ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों के प्रदर्शन से क्षेत्र के युवाओं को सिखने को मिलेगा और युवाओं में खेल जाग्रत होगा। साथ ही यहां आयोजन उन खेल प्रेमियों के परिजनों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपनी परिजनों को खोया हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button