गोड्डा
एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर दिया जानकारी, गोड्डा नगर थाना की पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। अपने कार्यालय कक्ष में एसडीपीओ आकाश भारद्वाज की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। दौरान उन्होंने बताया कि गोड्डा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर उनके नेतृत्व में Dedicated Anti-narcotics team द्वारा ऐसे मामलों में नियमित रूप से सूचना-संग्रह, सत्यापन, निगरानी एवं विधि-सम्मत छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 11.1.2026 को एसडीपीओ आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गोड्डा नगर पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में गोड्डा नगर थाना अन्तर्गत मुहल्ला गंगटा (काली मंदीर के नजदीक) एवं मुहल्ला लहेरी टोला से 1. रंजीत रमानी उर्फ लम्बु, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता मनोज रमानी एवं 2. विवेक कुमार, उम्र करीब 34 वर्ष, पिता शंकर साह को ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रोनिक मापतौल मशीन, नगद 14,360/रू0, मोबाईल, मोटरसाईकिल के साथ पकडा गया। इस घटना के सन्दर्भ में सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजी जा रही है। गोड्डा पुलिस मादक पदार्थों के विरुद्ध Zero tolerance policy पर कार्य कर रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तस्कर अथवा गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवैध कारोबार में संलिप्त सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी नागरिक को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वह निकटतम थाना अथवा गोड्डा पुलिस को गोपनीय रूप से सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।छापामारी दल में आकाश भारद्वाज, अनु0पु0पदा0, पु0नि0 सोनी प्रताप, पुलिस निरीक्षक, नगर प्रभाग, पु0अ0नि0 संजय कुमार सिंह, पु0अ0नि0 राज गुप्ता, प्रभारी रौतारा टी0ओ0पी0, पु0अ0नि0 अंकित कुमार झा, पु0अ0नि0 रजनीश कुमार, स0अ0नि0 गौरव कुमार, पथरगामा थाना, अनु0पु0पदा0 का अंगरक्षक आरक्षी बिपीन कुमार ठाकुर एवं सशस्त्र बल शामिल थे।


