असम

मणिपुर में 23 उग्रवादी गिरफ्तार, बरामद हुए 40 हथियार। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम : मणिपुर में सेना, अन्य केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर विभिन्न संगठनों के कूल 23 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार राज्य के आठ जिलों से 40 प्रकार के हथियार, गोला-बारूद , ग्रेनेड ओर अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किया गया है। खबर है कि समन्वित संयुक्त अभियान के तहत विभिन्न पहाड़ी और घाटी आधारित उग्रवादी संगठनों के 23 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में कांगपोकपी, जिरीबाम, थौबल, काकचिंग, टेंग्नौपाल, बिष्णुपुर,  इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में संयुक्त अभियान चलाए गए। अभियान के दौरान सेना ने विस्फोटकों का पता लगाने वाले कुत्तों जैसे विशेष संसाधनों का इस्तेमाल किया। इंफाल ईस्ट जिले से सुरक्षा बलों ने कुल 35 किलोग्राम विस्फोटकों के साथ जुड़े पांच इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए। इन संयुक्त अभियानों में बरामद हथियारों में एम16 राइफल, स्टेन मशीन गन, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर),  इंसास राइफल, .303 राइफल, डबल बैरल राइफल, सिंगल बैरल राइफल, एक्शन राइफल, इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, पुल मैकेनिज्म राइफल, मोर्टार, हैवी कैलिबर लांचर और 9 एमएम पिस्तौल शामिल हैं। खबर के मुताबिक, अभियान के दौरान पकड़े गए उग्रवादियों और बरामद हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य सामान मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button