जिले के 135 गांवों में चलाया गया विकसित कृषि संकल्प अभियान
Developed Agriculture Resolution Campaign was run in 135 villages of the district
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ कृषी विज्ञान केन्द्र की ओर से भारत सरकार की पहल पर विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 किया जा रहा है । इस अभियान का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना और जमीनी स्तर पर वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना है। गुरुवार को अभियान के तहत आईसीएआर राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान (आईसीएआर- निशा ) तथा कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बालूमाथ (लातेहार) के वैज्ञानिकों की तीन टीमों ने जिले के 135 गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियाँ, जल एवं संसाधन संरक्षण तकनीकें, जलवायु- अनुकूल खेती, और किसान कल्याण हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।वैज्ञानिकों ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी स्थानीय समस्याओं को समझा और समाधान बताया गया। साथ ही मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती, समेकित कीट प्रबंधन, एवं मूल्य संवर्धन जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।मौके रघुनंदन कुमार,बारियातू प्रखंड कृषि पदाधिकारी समीर सुमन भेंगरा, सहायक तकनीकी प्रबंधक मो शमीम, चंदवा प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी मनीष पांडेय, सहयोगी मुनि सिंह, अशोक साव,संजय कुमार, सिद्धार्थ सहित कई लोग उपस्थित थे।



