लातेहार

मृतक छात्रा के परिवार को जिला परिषद सदस्य रमेश राम ने की मदद

District Council member Ramesh Ram helped the family of the deceased student.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०)। लातेहार जिला के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंटी पंचायत अंतर्गत सरहचवा टोला निवासी छात्रा स्वर्गीय पूजा कुमारी के शोकाकुल परिवार से जिला परिषद सदस्य रमेश राम ने शनिवार को मुलाकात कर ढांढस बंधाते हुए आर्थिक मदद किया। इस दौरान उन्होंने परिवार की सहायता हेतु 50 किलो चावल प्रदान किया। जिप सदस्य रमेश राम ने कहा कि पूजा कुमारी की असमय मृत्यु बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में कठिनाई हुई, जो समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे सरकारी राहत और आपदा सहायता योजना के तहत मदद पहुँचाने की अश्वासन दिया.मौके पर समाजसेवी तुलेश्वर यादव राजेंद्र उरांव, कैलाश उरांव, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button