रामपुर शाहबाद

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर शाहबाद में नगर कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शाहबाद। नगर शाहबाद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारी बनाए गए महामंत्री कपिल आर्य की आदेश अनुसार शाहाबाद नगर के व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता ने बुधवार देर शाम व्यापारी राजकुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया और नगर में नए पदाधिकारी की घोषणा की जिसमें राजकुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, राजीव मिश्रा को मंत्री, शाजमान आर्यन को संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया एवं सभी नवागत पाधिकारियों का फूल माला पहनकर स्वागत किया गया एवं साथ युवा व्यापार मंडल शाहाबाद के नगर अध्यक्ष के पद पर मयंक अग्रवाल को मनोनीत किया गया बैठक को संबोधित करते हुए मुकेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल सालों से शाहबाद में अपनी अच्छी सेवा दे रहा है और अपने व्यापारी भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है यदि किसी व्यापारी को व्यापार से संबंधित कोई समस्या आती है तो व्यापार मंडल को सूचित करता है और की समस्या का समाधान किया जाता है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button