सांसद विजय कुमार हसदा जनसमस्याओं से हुए रुबरु, अधिकारियों को दिये निष्पादन के सख्त निर्देश
MP Vijay Kumar Hasda confronts public issues, issues strict execution instructions to officials

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लोकसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये सांसद विजय हसदा ने पूर्व निर्धारित समय अवधि में ही पाकुड़ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां झामुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। वही सांसद विजय कुमार हसदा ने पूर्व की भांति गुरुवार को भी जिले भर से आए हुए आम जनों समेत झामुमो कार्यकर्ताओं के विभिन्न समस्याओं से रूबरू होने के पश्चात अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम-जनों की मिले सभी समस्याओं का समयावधि में ही निष्पादन करे। वही पाकुड़ टोटो चालकों ने सांसद विजय कुमार हसदा के समक्ष समान ढुलाई को लेकर समस्याएं पेश किया, जहां सांसद विजय कुमार कुमार हसदा ने दूरभाष पर अधिकारी से वार्ता के माध्यम से उनकी समस्याओं पर ध्यानाकर्षण कराते हुए यथाशीघ्र निष्पादन के निर्देश दिये। आम जनों के द्वारा बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में भी विभिन्न समस्याओं को पेश किया, जहां सांसद ने उपस्थित विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को आम-जनों के द्वारा मिले आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन करने के भी निर्देश दिए। वही पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे यात्रियों के लिए सुविधा सुव्यस्थित कराने के ध्यानार्थ कहा कि रेलवे जीएम से सकारात्मक चर्चा होने के बावजूद भी हर एक एलिमेंट्स को धरातल पर स्थापित नहीं करने पर जरुरत पड़े तो जनहित यानी रेलवे यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुव्यवस्थित कराने हेतु मांगों को लेकर जन आन्दोलन पर मजबूरन उतार आयेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो के प्रत्याशी न देने पर मीडिया के सवाल पर कहा कि हेमन्त सोरेन ने इंडिया गठबंधन का लक्ष्य का अनुपालन किया है, बिहार में चुकी रजद -कांग्रेस बड़े भाई के जैसा है, उन्हें चाहिए इंडिया गठबंधन का ध्यान रखना। साथ ही झामुमो प्रत्याशी नहीं दे रहे हैं जो हमारे मंत्रियों ने साझा कर चुके हैं। घाटशिला उप चुनाव पर उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भी पिछले चुनाव की तरह जनहित के मुद्दों पर झामुमो के प्रत्याशी रहे स्वर्गीय रामदास सोरेन को जनता विजयी दिलाये थे, जनता पर पूरा उम्मीद है, वैसे ही उनके सुपुत्र को भी जनता बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनायेंगे। कहा सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है, जिससे जनता खुश है। मौके पर जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुलटी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, पिंकू शेख, अनारुद्दीन मियां, प्रखण्ड अध्यक्ष मुस्लेहुद्दीन शेख एवं मोतिलाल हसदा , इशहाक अंसारी, अब्दुल अदूद, प्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, बबलू शेख, सुशीला देवी, मोबारक हुसैन आदि समेत झामुमो कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।



