गोड्डा

पोडै़याहाट मे गमछा का फंदा बनाकर महिला ने की आत्महत्या,हत्या की आशंका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पोड़ैयाहाट (गोड्डा) :  पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के लत्ता संथाली टोला मे बीते शुक्रवार रात्रि बहामय किस्कू (26) वर्ष गांव निवासी महिला ने गमछा का फंदा बनाकर दादी के घर में ही आत्महत्या कर ली है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन शनिवार सुबह घटनास्थल पहुंचे जहां देखा कि मृत महिला गमछा का फंदा बनाकर घर के धारण से लटकी हुई है जो कि मृतिका का दोनों पैर का गुठना जमीन से सटा हुआ है।इसके बाद पुलिस प्रशासन ने शव को फंदे से लटका हुआ को उतारा और पंचनामा तैयार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आत्महत्या की घटना पर गांव के ग्रामीणों ने आशंका जाते हैं कि महिला की हत्या कर फंदे से लटकाया गया है।जानकारी के अनुसार मृतिका महिला बीते बुधवार शाम को चाचा के घर भटौंधा से अपनी बुजुर्ग दादी शुक्रमुनी मुर्मू के घर आई थी।
मृतका की शादी राजाभीठा थाना क्षेत्र के बासजोरी गांव निवासी संजय मुर्मू के साथ लव मैरिज मंदिर में हुई थी।जिससे (8) वर्ष गोलू मुर्मू पुत्र है।मृतिका फिलहाल सरौनी बजार स्थित रानीडीह मे रहा करती थी।और मृतका के पति मजदूरी करने के लिए बाहर गुजरात गए हुए है।
 क्या कहते हैं थाना प्रभारी
 विनय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि आत्महत्या का लगता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है फिलहाल यूडी मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button