पाकुड़

जेएसएलपीएस के कार्यों की समीक्षा कर डीसी ने दिये कई निर्देश

DC gave several instructions after reviewing the works of JSLPS

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिले में चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी कार्यों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने 6 जुलाई तक 700 नये सखी मंडलों का गठन करने एवं छूटे हुए 10 हजार परिवारों को इससे जोड़ने का निर्देश दिया। मईया सम्मान के सभी योग्य लाभुको को समूह में जोड़ने पर विशेष निर्देश दिया गया। 600 नए सखी मंडलों का बैंक खाता खुलवाने एवं 300 प्रथम बैंक लिंकेज सहित द्वितीय क्रेडिट लिंकेज के लक्ष्य को भी पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। कुल 21 ग्राम संगठनों के गठन सहित क्वाटर-1 के सभी लक्ष्यो को इस माह के अंत तक शत प्रतिशत पूरा करने हेतु निर्देशित किया। बकरी वैक्सीनेशन को ड्राइव मोड़ में पूरा करने का निर्देश दिया गया। सभी जेंडर सीआरपी और पशु सखियों का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन करने का निर्देश दिया गया। खरीफ में एसआरआई विधि से धान की खेती करने वाली महिला किसानों को लैम्प्स के माध्यम से बीज दिलवाने, दीदी बाड़ी योजना अंतर्गत पोषण वाटिका लगवाने के लक्ष्य को भी शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। महिलाओं से संबंधित जो भी केस जो जेंडर रिसोर्स सेंटर में आया है उसपर क्या करवाई की गई उसका रिपोर्ट साझा करने का निर्देश दिया गया। 18 जून को सखी दिवस मनाने एवं उस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के सभी कर्मी अधिकारियों को भाग लेने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती प्रीतिलता मुर्मू, डीपीएम जेएसएलपीएस प्रवीण मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button