गोड्डा
महागामा के बनारसी देवी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में किया गया पौधरोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
महागामा : बनारसी देवी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, महागामा में आज पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें विद्यालय की प्रबंधन समिति के द्वारा संयुक्त रुप से पौधरोपण किया गया जिसमें आम, अमरुद, कटहल, आँवला इत्यादि के दर्जनों वृक्ष लगाये गये। वहीं फंटूश शर्मा ने कहा कि ”एक पेड़ माँ के नाम“ कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक यादव की तरफ से पूरे क्षेत्र में सैकड़ों फलदार पौधों को लगाया और वितरण किया जा रहा है। इसी के तहत आज बी०डी०पी०के० उच्च विद्यालय को वृक्षारोपण के लिये चुना गया है। इस दौरान अशोक यादव ने कहा कि पेड़ लगाने के बाद बड़े होने तक हमें उसकी सेवा करनी है। तभी हम अपने मकसद में सफल होंगे। पप्पू ठाकुर ने कहा कि हमें विद्यालय में पौधरोपण करके बहुत ही अच्छा लग रहा है। विद्यालय की प्रबंधन समिति ने कहा कि एक वृक्ष माँ के नाम अभियान का मुख्य मकसद वृक्ष के लिये आमजन के हृदय में माँ के जैसा ही सम्मान और आदर का भाव जागृत करना है, ताकि वर्तमान की ज्वलंत समस्या ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण से निपटा जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विद्यालय प्रबंधन समिति एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, पप्पू ठाकुर, सुनील भगत, फंटूश शर्मा, रोहित दास इत्यादि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।