अमरोहा

शेख दाऊद मियां के कुल में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़‍‍ 

16 जून को होगा ऑल इंडिया मुशायरा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उझारी। नगर में चल रहे हजरत शेख दाऊद बंदगी रह० के उर्स में रात्रि 12:05 बजे पर कुल शरीफ का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत कर मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की।
जनपद अमरोहा की नगर पंचायत उझारी स्थित दरगाह हजरत शेख दाऊद बंदगी रह० पर हर साल लगने वाले 10 दिवसीय उर्स में बीती रात कुल शरीफ का आयोजन किया गया। जिसमें उल्मा ए किराम ने वलियों की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि औलिया, अल्लाह के दोस्त होते हैं। औलिया अल्लाह की दरगाहें एकता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में महत्व भूमिका निभाती हैं। दरगाहों पर हर धर्म और जाति का व्यक्ति पूरे आदर और सम्मान के साथ आता है और अपने मन की मुरादें पता है। कुल शरीफ के बाद मुल्क के मशहूर कव्वाल डॉ० फहीम वारसी एवं आफताब वारसी ने कव्वाली का प्रोग्राम पेश किया। उर्स में दिन के समय विशाल दोंदिया दंगल आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष पति चौधरी इक्तेदार हुसैन उर्फ बुद्धन भैया एवं भाजपा नेता दीपक अग्रवाल आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कमेटी की ओर से उर्स में आने वाले जायरीनों के लिए लंगर की उचित व्यवस्था की गई है। 16 जून सोमवार की रात्रि को ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुल्क के नामचीन शायर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मो० ताहिर उर्फ हकीम चमन, इफ्तिखार उल हसन, देवकी पाल, फहीमुद्दीन महल, चौधरी अदनान महल, मो० आदिल, मौ० आमिर, तबरेज आलम, हाजी बब्बन, अलाउद्दीन सैफी, भूरे मिस्त्री, वक़्फ बोर्ड के इंस्पेक्टर दिलशाद खां, मुफ्ती महताब आलम सक़लैनी, कारी मुरसलीन, असद अहमद आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button