अमेठी

प्रदेश में चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। उत्तर प्रदेश में जारी भीषण गर्मी एवं पूरे प्रदेश में विद्युत कटौती पर सरकार की निंदा करते हुए ज्ञापन आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। महंगी होती जा रही विद्युत और भीषण कटौती के चलते उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।
बुधवार को आम आदमी पार्टी के अमेठी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जयसवाल की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें लगातार हो रही, विद्युत कटौती से आम आदमी और किसान बेहद परेशान हैं वहीं 10 से12 घन्टें की कटौती से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को परेशानियो का सामना करना पड़ा रहा है। बच्चों की पढ़ाई और घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। किसानों को भी बिजली कटौती के कारण अपनी फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। जिससे फसलें प्रभावित हो रही है। उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती एक बड़ी समस्या बन गई है। विरोध प्रदर्शन में संतोष यादव प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश ,चंद्रजीत यादव मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या छात्र संघ, घनश्याम सोनी नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सेन विधानसभा अध्यक्ष तिलोई धर्मेश मिश्र जिला उपाध्यक्ष अमेठी, फौजी जिला उपाध्यक्ष अमेठी धर्मेंद्र शुक्ल आदिलोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button