पाकुड़

अनुसंधान से जुड़े पुलिस ड्यूटी मीट – 2025 में डीआईजी समेत डीसी – एसपी ने की शिरकत

DIG, DC and SP participated in the Police Duty Meet-2025 related to research

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पुलिस केन्द्र, पाकुड़ में आयोजित तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट – 2025 के बतौर मुख्यातिथि संथाल परगना प्रमण्डल, दुमका के पुलिस उप- महानिरीक्षक अम्बर लकड़ा, डीसी मनीष कुमार व एसपी निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न जिलों से आये पुलिस अधिकारी / प्रशिक्षक समेत डीएसपी (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार, डीएसपी प्रशिक्षु अजय आर्यन, एसडीपीओ डीएन आजाद व एसडीपीओ विजय कुमार भी मौजूद रहे। इस तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट – 2025 के प्रतियोगिता/ कार्यशाला में साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, देवघर व गोड्डा जिले के पुलिस पदाधिकारी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट – 2025 प्रतियोगिता में पुलिस कार्यशैली से जुड़े साइंटिफिक समेत अन्य पांच विषयों पर कार्यशाला आयोजित होने के उपरांत प्रतिभागियों की परीक्षा ली भी जायेगी। वही डीआईजी, दुमका अम्बर लकड़ा ने कहा कि पुलिस कार्यशैली से जुड़े साइंटिफिक समेत छः विषयों पर इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारी अन्य को राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट – 2025 कार्यक्रम में अवसर मिलेंगे और इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता में अवसर मिलेंगेऔर उन्हें नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस कर्मी/ अधिकारियों में दक्षता बढ़ता है और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। वही पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मीडिया को साझा करते हुए बताया कि संथाल परगना प्रमण्डल क्षेत्र के सभी 6 जिले के पुलिस पदाधिकारी पुलिस ड्यूटी मीट 2025 में भाग लिया है और जो भी छः सब्जेक्ट्स हैं, वो पुलिस की कोर सब्जेक्ट्स हैं, अनुसंधान से रिलेटेड सब्जेक्ट्स हैं, कोई भी क्राइम, कोई भी अपराध तथा अपराधी अपनी परिणति तभी पायेगा जब एक सफल अनुसंधान पुलिस के द्वारा किया जायेगा। तो साइंटिफिक तरीके से किया हुआ एक ये होती रहे। कहा पर्याप्त अनुसंधान किसी भी क्रिमिनल जजेस सिस्टम की नीड होती है, उसी चीज को और सुदृढ़ करने के लिए , पुलिस को भी और प्रोबेशनल / प्रोफेशनल बनाने के लिए ये पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया जाता है। अभी संथाल परगना क्षेत्रीय स्तर पर है, यहां से चुने हुए पुलिस पदाधिकारी अप्रेंटि टीम बनाके राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट में हिस्सा लेंगे , वहां अपना दमखम दिखायेंगे, और वहां से जो पुलिस पदाधिकारी विजयी होंगे, बेस्ट ऑफ द बेस्ट टीम, बेस्ट ऑफ द बेस्ट पुलिस ऑफिसर या कर्मी होंगे वो नेशनल लेवल पर पुलिस ड्यूटी मीट में पार्टिसिपेट होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दफा झारखंड में हुई राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में झारखंड की टीम चार सिल्वर समेत एक गोल्ड मेडल प्राप्त की थी। आशा है कि झारखण्ड से चुने हुए टीम राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल पुलिस ड्यूटी मीट में अपना दमखम दिखायेंगी /कौशलता दिखायेंगी और पुनः बहुत सारे तदाद में मेडल लेकर आयेंगी। वही कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की प्रशंसा भी की गई। पिछले दफा झारखंड में हुई राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट कार्यक्रम में झारखंड को चार सिल्वर मेडल समेत एक गोल्ड मेडल दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। वही उपायुक्त मनीष कुमार ने सम्बोधित करते हुए पुलिस पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाने के साथ – साथ कई महत्वपूर्ण अवयवों का ध्यानाकर्षण कराया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button