अमरोहा
शेखुपुर झकड़ी में जलभराव से परेशान ग्रामीण
नाले का गंदा पानी घरों तक पहुंचा, डीएम को पत्र भेजकर समाधान की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : ब्लॉक के शेखुपुर झकड़ी गांव में जलभराव और गंदगी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया और जिला अधिकारी को पत्र भेजा है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाले का गंदा पानी उनके घरों के सामने मुख्य रास्ते पर जमा हो जाता है। इससे आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की मांग की। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों को चिंता है कि जमा गंदा पानी बीमारियों को फैला सकता है। प्रदर्शन में भरत सिंह, राकेश, जगवती, राजीव, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, गंगादास, गोविंद सिंह, दिव्यांशु और परवीन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।


