मुरादाबाद

मुनाफे का झांसा देकर महिला कर्मचारी से लाखों की ठगी, फिर दुष्कर्म

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। शहर की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि कंपनी में कार्यरत उसके सहकर्मियों ने निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 1.14 करोड़ रुपये की भारी रकम हड़प ली। जब उसने रकम वापस मांगी, तो आरोपी उसे पैसे लौटाने के बहाने एक सुनसान मकान में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पैसे वापस मांगने के नाम पर जबरदस्ती की 
पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी एक ही फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। आरोपियों ने महिला को भरोसे में लेकर निवेश के नाम पर 1.14 करोड़ रुपये ले लिए थे। जब उसने पैसे लौटाने की बात कही तो उसे सुनसान जगह बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की गई।
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया गया है। पुलिस ने मकान की भी जांच शुरू कर दी है जहां पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मिडिया से बातचीत में  एसपी सिटी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। कई सामाजिक संगठनों ने मामले को लेकर चिंता जताई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button