मुरादाबाद
भारत के अमृतकाल के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन लिए गए, चौपाल का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारत के अमृतकाल के दौरान, ठाकुरद्वारा के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन अंसारियान वार्ड में नगर चौपाल का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए आवेदन लिए गए। मुख्य वक्ता धर्मेंद्र ने इस मौके पर स्वास्थ्य सेवाओं का महत्व समझाया और बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन बुजुर्गों की देखभाल और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।
महिला तथा पुरुषों के आयुष्मान कार्ड बनाने के आवेदन दिए गए
विकसित भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। नगर मंडल ठाकुरद्वारा के सेक्टर अंसारियान वार्ड नंबर 23 में नगर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 70 वर्ष से अधिक आयु के महिला तथा पुरुषों के आयुष्मान कार्ड बनाने के आवेदन दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजना के बारे में उपस्थित नागरिकों को जानकारी दी। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक अंकुर राणा, आशुतोष अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, नागेंद्र लांवा, शिव स्वरूप सिंह, संजीव रुहेला आदि मौजूद रहे।



