सहारनपुर
राहुल गांधी के जन्मदिन को कांग्रेसियों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सहारनपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन पर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर संकल्प दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी व पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल सहित कांग्रेसजनों ने केक काटकर राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक न्याय व संविधान रक्षा के संघर्ष को नमन किया। नेताओं ने राहुल गांधी को सच्चा जननायक बताते हुए कहा कि वह देश के किसानों, मजदूरों, युवाओं और कमजोर वर्गों की आवाज हैं। कार्यक्रम में अशोक सैनी, काज़ी शौकत हुसैन, नितिन शर्मा, हरिओम मिश्रा, इमरान कुरेशी, आरिफ खान, प्रभजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



