जालौन

पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा भव्य आयोजन।

प्रभारी मंत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

जालौन। जनपद में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक पुलिस लाइन, जालौन में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार करेंगे। इस विशेष अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र, योग प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि सभी विभागों को योग दिवस में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जनमानस से भी अपील की है कि वे इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लें और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button