मेरठ

मेरठ पुलिस हर रोज कर रही हॉफ एनकाउंटर, गोतस्कर को मारी गोली

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। थाना इन्चौली पुलिस ने गौकशी की घटना में वांछित 25 हजार के ईनामी को मुठभेड़ में घायल करके गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर व एक पैशन प्लस मोटर साइकिल बरामद की गई।

गौरतलब है कि 09/10 अप्रैल 2025 का रात्रि में ग्राम जलालपुर के जंगल में गौकशी की घटना हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना इंचौली पर गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें परवेज उर्फ पप्पू, आकिब, वसीम और कादिर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुकदमा में आसिफ उर्फ सोनू पुत्र गुलजार व उजेफा पुत्र गोला वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। थाना इंचौली के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सैना ने बताया कि मसूरी पुल के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने बाइक कच्चे रास्ते पर उतार दी और पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में उक्त बाइक सवार पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

हॉफ एनकाउंटर की घटना, गोतस्कर की जुबानी

पूछताछ करने पर आसिफ ने बताया कि मैं अपने साथियों के साथ इंचौली क्षेत्र में पहले भी गौकशी की घटना के लिए आता रहा हूं। आज खराब मौसम का फायदा उठाकर गौकशी करने के इरादे से आया था और उसी के लिए किसी लावारिस पशु (गौवंश) की तलाश करता हुआ लावड़ से मसूरी की ओर आ रहा था, तो मसूरी पुल के नीचे पुलिस वालो को चेकिंग करता देख मैं डर गया। अपनी बाइक से कच्चे रास्ते पर पुलिस से बचने के इरादे से जाने लगा। पुलिस को अपने पीछे आता देख मैंने खुद को बचाने के चक्कर में फायर कर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button