जालौन

पौधारोपण अभियान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

जालौन, उरई ।आगामी मानसून सीजन के मद्देनज़र जिले में व्यापक पौधारोपण अभियान की तैयारियाँ जोरों पर हैं। विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पौधारोपण अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि 25 जून तक वन विभाग से पौधों की मांग हेतु आवश्यक दस्तावेज,विभागीय आईडी, आधार कार्ड एवं फोटोग्राफ , अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। शासन द्वारा 1 से 7 जुलाई के बीच पौधारोपण कराए जाने के निर्देश हैं। नदियों के किनारे, एक्सप्रेसवे तथा जलभराव क्षेत्रों में विशेष पौधारोपण किया जाएगा। इसमें नीम, जामुन, पाखर जैसे छायादार, फलदार और औषधीय पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के लाभार्थियों और जीरो पावर्टी सूची के परिवारों को दो-दो सहजन के पौधे भी निःशुल्क दिए जाएंगे। बैठक में सीडीओ के.के. सिंह, डीएफओ प्रदीप, सीएमओ डॉ. एन.डी. शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button