सीकर
कोटड़ी धायलान में उपखंड स्तरीय रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सीकर, आभावास । नजदीकी ग्राम पंचायत कोटड़ी धायलान राजीव गांधी सेवा केंद्र पर बुधवार रात को उपखंड स्तरीय रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने जन समस्याएं सुनी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। चौपाल के दौरान रास्ता खुलवाने, अतिक्रमण, विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग,पेयजल समस्या सहित अनेक समस्याओं को लेकर समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान तहसीलदार विवेक कटारिया, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंडेला भवानी शंकर मीणा, विकास अधिकारी खंडेला हरि सिंह ग्राम पंचायत प्रशासक मीरा देवी ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र सिसोदिया, पटवारी प्रदीप कुमार वर्मा,ब्लॉक के सभीअधिकारी मौजूद रहे।




