
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सीकर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भव्य रूप से मनाने के लिए महिला पतंजलि योग समिति की ओर से तैयारियाँ की जा रही है समिति की महिलाएँ इस वर्ष भी पूरे जोश और समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई हैं। समिति की संयोजिका ने जानकारी दी कि इस बार योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” को ध्यान में रखते हुए न केवल सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं, बल्कि योग के स्वास्थ्यवर्धक लाभों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।योग प्रशिक्षण शिविर: 10 जून से लेकर 20 जून तक विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के लिए निःशुल्क योग शिवर चल रहे हैं जनजागरूकता रैली गुरुवार को शहर में योग अपनाएं स्वस्थ रहें थीम पर रैली निकाली गई।समिति की महिलाओं ने बताया कि वे घर-घर जाकर लोगों को योग से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी महिला समूहों द्वारा योग की जानकारी साझा की जा रही है। इस दौरान प्रियंका तिवाडी, नीलम जायसवाल, सुमन जैन, मिल्ली सैनी,कोमल सोनी,सोनम शर्मा, मधु शर्मा,दीपा पसेर, अनुसूया, सुमन डावर, रिंपल शर्मा, मंजू सैनी, शिवानी तिवाडी अनेक महिलाएं उपस्थित रही।



