मेरठ
टाटा मोटर्स ने एडवांस्ड रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी का शुभारंभ किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ।टाटा मोटर्स ने पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी और सर्कुलर इकॉनमी को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम उठाया है। कंपनी ने लखनऊ और रायपुर में दो नई अत्याधुनिक ‘Re.Wi.Re रिसाइकल विद रिस्पेक्ट’ वाहन स्क्रैपिंग यूनिट्स की शुरुआत की है। इन फैसिलिटीज का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल रूप से किया। इस अवसर पर उनके साथ टाटा मोटर्स के प्रेसिडेंट और चीफ डिजिटल एंड इन्फॉर्मेशन ऑफिसर राजेश कानन, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि शामिल थे। यह केंद्र सभी तरह के पुराने वाहनों, चाहे वो पैसेंजर कार हों, कमर्शियल व्हीकल्स, टू-व्हीलर या थ्री-व्हीलर को सुरक्षित और ज़िम्मेदारी से स्क्रैप करने के लिए बनाए गए हैं।


