पाकुड़

महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को फेस रिकॉग्निशन सिस्टम और पोषण ट्रैकर एप्प का दिया गया प्रशिक्षण

Female supervisors and Anganwadi workers were given training on face recognition system and nutrition tracker app

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में निदेशालय से गठित दल जिसमें राज्य समन्वयक, एनईजीडी बबलू कुमार, महिला पर्यवेक्षिका सिंगरेन टुडू एवं जिला समन्वयक गौतम दत्ता के द्वारा पाकुड़ जिला अन्तर्गत प्रत्येक प्रखण्ड से दस सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिका तथा पोषण ट्रैकर ऐप में शून्य इंट्री वाले आंगनबाड़ी केन्द्र सहित को पोषण ट्रेकर एप पर फेस रिकॉग्निशन सिस्टम का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोषण ट्रैकर एप पर फेस रिकॉग्निशन सिस्टम एंट्री में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा बताया गया कि जिस तरह शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष स्टेट रैंकिंग में पाकुड़ जिला दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अबुआ आवास में पाकुड़ जिला पहले स्थान पर है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पाकुड़ जिला बेहतर कर रहा है। उसी तरह से समाज कल्याण विभाग के प्रत्येक योजना के हर पैरामीटर में पाकुड़ जिला को 15 अगस्त 2025 तक हर हाल में स्टेट रैंकिंग के टॉप 05 में लाने का संकल्प लिया जाय। उपायुक्त ने कहा कि पोषण ट्रैकर ऐप में FRS एंट्री करने में आंगनबाड़ी सेविका जबतक पूरी तरह से प्रशिक्षित नहीं हो जाती है, तब तक फेज वाइस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती बसंती ग्लाडिस बाड़ा एवं जिला समाज कल्याण के कर्मी उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button