सिंगरौली

दोस्त की पत्नी के साथ किया दुराचार,आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सिंगरौली । सिंगरौली जिले के जयंत स्थित सीएचपी में मजदूरी का काम कर रहे एक व्यक्ति के सहकर्मी ने उसकी पत्नी को अपने प्यार के जाल में फांस कर उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आरोपी उसे वेश्यावृत्ति में भी धकेलना चाहता था। आदमी की नियत को भांपते हुए पीड़िता ने उसकी चुंगल से छूटकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद मामला थाने जा पहुंचा। जहां महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशील निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने मामले की गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर मामला पंजीबद्ध कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति जयंत सीएचपी में मजदूरी का कार्य कर जैतपुर जयंत में निवास करता था। उसके सहकर्मी रामसुभग वर्मा पिता बबुन्दर वर्मा निवासी इटमा का अक्सर उसके घर आना जाना था। इसी का मौका पाकर उसने अपने दोस्त की पत्नी को प्रेमजाल में फसाया लिया और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ अपने ग्रह ग्राम इटमा ले गया, जहां कुछ दिन बिताने के बाद वह उसे अपने रिश्तेदार के यहां मोरवा थाना क्षेत्र के स्थित चटका ले आया। जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसे अन्य लोगों से संबंध बनाने को कहा। वह उसे वेश्यावृत्ति में उतरना चाहता था। आरोपी की मनोस्थिति को भांपते हुए पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने परिजनों के पास पहुंच उसने आपबीती बताई। जिसके बाद मामला थाने जा पहुंचाम इस घटना पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक अर्चना ध्रुवे ने मामला पंजीकृत किया एवं निरीक्षक यू पी सिंह द्वारा गठित टीम ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया है।
आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक पप्पू सिंह समेत उमेश अग्निहोत्री, संजीत सिंह एवं प्रधान आरक्षक कुलदीप शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button