गोड्डा

करम परब भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक: दिनेश महतो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा  : – प्रखंड अंतर्गत पीपरा पंचायत के होपनाटोला गांव में पारंपरिक कुड़मालि रीति-रिवाज के साथ करम परब की शुरुआत जावा उठाव के साथ हुई। इस मौके पर टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने कहा कि करम परब कुड़मी समाज का प्रमुख पर्व है, जो भाई-बहन के प्रेम, प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा हुआ है।
भादो मास के पांचवें दिन चांद के अनुसार यह पर्व शुरू होता है। बहनें करमैती बनकर अपने भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। जावा डाली में पांच प्रकार के अन्न—कुरथी, मूंग, चना, घांघरा और मटर—बुने जाते हैं। करम डाल की पूजा और गीतों के माध्यम से हर सुबह-शाम जावा को जगाया जाता है। मौके पर दीपक कुमार महतो ,संतोष, धनंजय ,सोनू ,रिमझिम , काजल, रानी ,लक्ष्मी, अंजलि, पुष्पा ,शांति, पायल, अनुपम ,सुष्मिता, सृष्टि, कल्पना ,अंकिता, पूजा ,अनुष्का ,मुस्कान सहित काफी संख्या में भाई-बहन उपस्थित थे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button