मुरादाबाद

ठाकुरद्वारा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मुरादाबाद । ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने हड़कंप मचा दिया है। मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार देते हुए ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पिता ने कहा की बेटी आत्म हत्या नहीं कर सकती
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गजरौला निवासी महबूब की बेटी के रूप में हुई है। महबूब ने पुलिस को बताया कि उसने करीब सात महीने पहले अपनी बेटी का निकाह फरीदनगर निवासी ज़ीशान के साथ किया था। कुछ दिनों से ससुराल में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। तीन दिन पूर्व मृतका ने फोन पर अपने पिता को बताया था कि ससुराल में झगड़ा हो रहा है और वह मानसिक रूप से परेशान है। परिवार को अचानक सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें पूरे मामले पर शक हुआ। मृतका के पिता महबूब ने दावा किया कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी गला दबाकर हत्या की गई है और फिर फांसी का नाटक रचाया गया है।
मौके पर पहुंची ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घर की तलाशी ली और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस ने मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पति ज़ीशान समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस उच्चाधिकारियों की निगरानी में जांच को आगे बढ़ा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button