पुलिस ड्यूटी मीट अनुसंधान को तेज गति देने और अपराध की परिणति तक पहुंचने में दक्षता को बढ़ाता है – आईजी
Police duty meet enhances efficiency in speeding up investigation and reaching the culmination of crime - IG

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पुलिस केन्द्र, पाकुड़ में आयोजित संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 की समापन समारोह के बतौर मुख्यातिथि शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (संथाल परगना दुमका प्रक्षेत्र) ने ससमय- अवधि में ही अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता/ कार्यशाला में शामिल पुलिस कर्मी/ पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाने के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मी/ पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टिगेशन से जुड़े आयोजित पुलिस ड्यूटी मीट के माध्यम से पुलिस पदाधिकारी की दक्षता को और सुदृढ़ किया जाता है और इन्वेस्टिगेशन की हर एक पहलूओं पर काफी सुव्यवस्थित तरीके से कार्य कर लक्ष्य के सापेक्ष बेहतरीन आयाम स्थापित करते। इससे अनुसंधान की वास्तविकताओं को कलमबद्ध करने में मददगार साबित होती है। कहा पुलिस ड्यूटी मीट अनुसंधान को तेज गति देने में और अपराध की परिणति तक पहुंचने में आयाम स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ड्यूटी मीट में पुलिस कर्मी/पदाधिकारियों को इन्वेस्टिगेशन/ सर्वेक्षण से जुड़े साइंटिफिक , फोरेंसिक, अपराध जांच, साइबर एनालिसिस, फिंगर प्रिंट, फोटोग्राफी और डॉग स्क्वायड ऑपरेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी/ प्रशिक्षण देकर दक्षता को और बढ़ावा जाता है। उन्होंने सफल आयोजन को लेकर पाकुड़ पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की प्रशंसा भी की। पुलिस ड्यूटी मीट- 2025 की समापन समारोह में पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार, जामताड़ा/ गोड्डा पुलिस अधीक्षक व डीएसपी, एसडीपीओ व पुलिस पदाधिकारी भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया।



