भरत पुर
सड़क निर्माण में लगाई जा रही घटिया सामग्री
ग्रामीणों ने किया विरोध मौके पर पहुंचे अधिकारी दिए उच्च गुणवत्ता से निर्माण कार्य करने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भुसावर निकटवर्ती ग्राम पंचायत पथैना से हनुमान मंदिर धनेरी की तरफ सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठेकेदार की ओर से बनाई जा रही सड़क में घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग किए जाने से सड़क बनने से पहले ही उखाड़ने लगी है जिसका ग्रामीण जनों की ओर से शनिवार को विरोध किया जा कर घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने का आरोप ठेकेदार पर लगाया गया ।गांव पथैना निवासी कौशल फौजदार सहित अन्य ग्रामीण जनों ने बताया कि भुसावर उपखंड के ग्राम पंचायत पथैना मुख्यालय से हनुमान मंदिर धनेरी की तरफ जाने वाली बदहाल तीन किलोमीटर की सड़क की हालत को सत्तर लाख रुपए की लागत से यह सड़क दुबारा से सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठेकेदार की ओर से बनाई जा रही है। ग्रामीण जनों ने बताया कि सत्तर लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही सड़क में ठेकेदार की ओर से डामर की मात्रा नहीं दी गई ।क्वाल्टी निर्माण कार्य घटिया स्तर का होने के कारण जिस जगह पर सड़क बनाई गई उस जगह पर सड़क उखड़ने लगी है । घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने की शिकायत ग्रामीण जनों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं उप मुख्यमत्री दियाकुमारी सहित राज्य के मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा से की गई ।
इधर सार्वजनिक निर्माण विभाग भुसावर के कनिष्ठ अभियंता कौशल सिंह ने बताया कि गांव पथैना से धनेरी गुफा हनुमान मंदिर की तरफ बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने की शिकायत मिली है जिस पर विभाग ने सड़क निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार से गुणवत्ता युक्त सामग्री लगाई जाने के निर्देश दिए गए है ।


