मेरठ

जम्मू-कश्मीर में यात्रियों की सेवा करेगी अमरनाथ यात्रा सेवा समिति, 29वां भंडारा 3 जुलाई से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। अमरनाथ यात्रा सेवा समिति इस वर्ष जम्मू-कश्मीर के चंदनवाड़ी और शेषनाग में अपना 29वां भंडारा आयोजित करेगी। समिति द्वारा यह सेवा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलाई जाएगी, जिसमें भारी संख्या में अमरनाथ तीर्थयात्रियों को चाय-नाश्ता, भोजन, दूध और गर्म पानी की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

समिति के अध्यक्ष महेश मित्तल ने बताया कि इस बार भंडारे में विशेष रूप से खिचड़ी, दलिया और गर्म दूध के अलावा ड्राई फ्रूट और स्वीट कॉर्न चाट भी श्रद्धालुओं को परोसी जाएगी। उन्होंने बताया कि भंडारे की शुरुआत से पूर्व एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कि श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक होगी। इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 8 फीट ऊंची बाबा अमरनाथ की बर्फ से निर्मित प्रतिमा होगी।

शोभायात्रा रविवार दोपहर 12 बजे बी-10 मंगतपुरम, दिल्ली रोड से आरंभ होकर टीपी नगर, दिल्ली चुंगी, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड, घंटाघर, बुढ़ाना गेट, हनुमान मंदिर, बच्चा पार्क, बेगमपुल, लाल कुर्ती पैंठ, आबूलेन, सदर दाल मंडी, सदर सराफा बाजार, मुंबई बाजार होते हुए औघड़नाथ मंदिर पर समाप्त होगी।

इस आयोजन में समिति के महामंत्री विशाल गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव शर्माअमन गुप्ताअश्वनी गुप्ता समेत अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहेंगे। समिति का उद्देश्य हर वर्ष की भांति इस बार भी अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को निःस्वार्थ सेवा प्रदान करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button