शिविर में कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुये लाभुक
Beneficiaries benefited from welfare schemes in the camp

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, लिट्टीपाड़ा। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनसंख्या के कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और इन योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड के जमजोरी पंचायत सचिवालय में पीएम-जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लाभ वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत जमजोरी के जामकुंदर, डूमरहीर और जामजोरी ग्राम के कमजोर वर्गों के संरक्षण एवं बेहतरी के लिए योग्य लाभुकों को आधार पंजीकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन योजना, विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, सिकल सेल मिशन, मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं के लाभ से अच्छादित करने के लिए जानकारियां दी गई ओर आवेदन प्राप्त कर कई लाभुकों को मौके पर ही लाभ पहुँचाया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि हाल ही में, सरकार ने ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ शुरू किया है, जो एक प्रमुख राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य सरकारी लाभों तक पूर्ण पहुंच सुनिश्चित करके आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाना है।



