अमरोहा
12 फीट का ताजिया नहीं तो बहिष्कार! हसनपुर में मोहर्रम जुलूस को लेकर शिया समुदाय का अल्टीमेटम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है… मोहर्रम से पहले ताजिया की ऊंचाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिया समुदाय ने साफ शब्दों में प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया है – अगर 12 फीट का ताजिया नहीं उठा, तो जुलूस का बहिष्कार किया जाएगा।
हसनपुर कस्बे में मोहर्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार माहौल कुछ अलग है। विवाद ताजिया की ऊंचाई को लेकर है। शिया समुदाय के लोगों का कहना है कि उन्होंने 12 फीट का ताजिया पहले ही तैयार कर लिया है। लेकिन अब प्रशासन ने 10 फीट की ऊंचाई की सीमा तय कर दी है। इमाम कैंसर ने कहा कि
“हमने हर साल की तरह इस बार भी 12 फीट का ताजिया तैयार किया है। ये हमारी आस्था और परंपरा का हिस्सा है। अगर प्रशासन इसकी इजाजत नहीं देता, तो हम जुलूस का हिस्सा नहीं बनेंगे।”भीड़ और शिया समुदाय के इस रुख के बाद हसनपुर में प्रशासन और धार्मिक समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बन गई है।
हम सबकी भावनाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र कुछ निर्देश तय किए गए हैं। बातचीत के जरिए समाधान की कोशिश की जा रही है।”
अब देखना होगा कि क्या प्रशासन शिया समुदाय की मांग मानता है या फिर हसनपुर में ताजिया जुलूस पर असर पड़ेगा।
तो मोहर्रम से पहले हसनपुर में धार्मिक परंपरा और प्रशासनिक नियम आमने-सामने हैं। क्या होगा समाधान, ये आने वाले दिनों में साफ होगा… हम इस मुद्दे पर नज़र बनाए हुए हैं



