मुरादाबाद

राष्ट्रार्पण – स्वर्णिम, सशक्त व सनातन राष्ट्र को गति देने के संगठन का किया गया विस्तार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मुरादाबाद। स्वाभिमान युग द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान “राष्ट्रार्पण – स्वर्णिम, सशक्त व सनातन राष्ट्र को गति” के अंतर्गत संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ता परिचय के उद्देश्य से आज मुरादाबाद महानगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक श्रीमती रेनू सक्सेना जी के निवास, मानसरोवर कॉलोनी, मुरादाबाद में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय संयोजक श्री राज किशोर जी एवं जिला महामंत्री (बरेली) श्री कमलकांत तिवारी जी ने संगठन के उद्देश्यों, कार्ययोजना एवं राष्ट्रार्पण अभियान की व्यापक दृष्टि पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्रीमती शालिनी अग्रवाल जी को मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष, राष्ट्रार्पण के रूप में नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में संगठन विस्तार हेतु निम्न नियुक्तियाँ की गईं—
•महानगर उपाध्यक्ष – बहन नीतू सिंह राजपूत, बहन नीरज चौहान, बहन रेनू सक्सेना, बहन हेमा खत्री
•महानगर महामंत्री – लता चौधरी, मयंक खत्री
•महानगर मंत्री – सोनू गोयल, प्रदीप चौधरी
•मीडिया प्रभारी – मीनू सैनी
•सोशल मीडिया प्रभारी – सीमा सचदेव
•महानगर सदस्य – सुनीता चौधरी, पिंकी चौधरी, बबीता एवं अन्य कार्यकर्ता
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रार्पण अभियान के माध्यम से सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, राष्ट्र गौरव और आत्मनिर्भर भारत के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाएँगे।
राज किशोर जी का उद्बोधन:
राज्य संयोजक श्री राज किशोर जी ने कहा कि “राष्ट्रार्पण अभियान का उद्देश्य केवल संगठन निर्माण नहीं, बल्कि एक ऐसे स्वर्णिम और सशक्त भारत का निर्माण करना है जो सनातन मूल्यों पर आधारित हो। हमें भारतीय जीवन पद्धति, धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभाव को जन-जन के जीवन का हिस्सा बनाना है। ‘राष्ट्रार्पण’ एक सामाजिक-जागरण अभियान है जो प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।”
कमलकांत तिवारी जी का उद्बोधन:
जिला महामंत्री श्री कमलकांत तिवारी जी ने कहा कि “आज जब भारत वैश्विक नेतृत्व की दिशा में अग्रसर है, तब ‘राष्ट्रार्पण’ का यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रीय चेतना और सनातन संस्कारों से जोड़ने का सेतु बनेगा। संगठन का उद्देश्य सेवा, संस्कार और स्वाभिमान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की गति को और अधिक सशक्त करना है।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि मुरादाबाद महानगर में राष्ट्रार्पण के अंतर्गत धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनसंवाद अभियान, महिला सशक्तिकरण कार्यशालाएँ, एवं युवा राष्ट्र जागरण यात्रा जैसे कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button