अमरोहा
हसनपुर में बेटे को बचाने गए पिता पर हमला:सरिये से किया वार, सीएचसी से हायर सेंटर रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हसनपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में गुरुवार की देर शाम एक पिता को बेटे की रक्षा करना महंगा पड़ गया। मेवाराम के बेटे लोकेश को खेत से लौटते समय कुछ युवकों ने रोककर मारपीट शुरू कर दी। बेटे को बचाने पहुंचे मेवाराम पर आरोपियों ने सरिये से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित मेवाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मेवाराम ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।



