बाराबंकी
अफवाहों का बाजार गर्म करने वालों को मिला करारा जवाब
गुरुद्वारा साहिब के प्रधान स. भूपिंदर सिंह जी ने चुनाव की झूठी खबरों को सिरे से नकारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, बाराबंकी के संबंध में कल कुछ न्यूज़ चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक खबर प्रसारित की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि आगामी 28 तारीख को प्रधानी चुनाव को लेकर एक विशेष मीटिंग बुलाई गई है। हम समस्त संगत और शहरवासियों को सूचित करना चाहते हैं कि यह खबर पूरी तरह से एक अफवाह और तथ्यहीन है।
कमेटी के वर्तमान प्रधान सरदार भूपिंदर सिंह जी ने इस खबर का कड़ा संज्ञान लेते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कमेटी द्वारा ऐसी किसी भी मीटिंग या चुनाव प्रक्रिया का कोई आयोजन नहीं किया जा रहा है। प्रधान जी ने इस प्रकार की भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर गहरी आपत्ति जताई है और इसे संगत के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश करार दिया है।
हम आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उपप्रधान रविन्द्र सिंह कालरा जी द्वारा ऐसी किसी भी मीटिंग की कोई घोषणा नहीं की गई है और न ही उनका इस भ्रामक खबर से कोई लेना-देना है। उनके नाम का उपयोग कर संगत के बीच फूट डालने और भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है जो कि बिल्कुल निराधार और तर्कहीन है।
कमेटी के प्रधान सरदार भूपिंदर सिंह जी और सचिव हरपाल सिंह जी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि संस्था की मर्यादा से खिलवाड़ करने वाली ऐसी खबरों को सिरे से खारिज किया जाता है। संगत से अपील है कि वह ऐसी किसी भी असत्यापित सूचना पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी सदैव गुरुद्वारा साहिब के आधिकारिक मंच से ही साझा की जाएगी और ऐसी खबरे फैलाने वालो पर कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी ।
हमारा विनम्र अनुरोध है कि बिना पुष्टि के ऐसी किसी भी खबर को साझा न करें और संस्था की मर्यादा बनाये रखने मे सहयोग दें ।



