खैरथल

धनतेरस पर रोशनी से नहाया खैरथल शहर , बाजार रहे गुलजार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : धनतेरस के मौके पर खैरथल शहर के बाजार रोशनी और सजावट से जगमगा उठे हैं तथा खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी है।
 धनतेरस और दीपोत्सव के चलते चालीस फुटा और प्रमुख मार्गों को आकर्षक रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया  जिससे देर रात तक बाजारों में खरीदारों की रौनक देखने को मिली है।
नगर परिषद सभापति विक्रम चौधरी के द्वारा अबकी बार विशेष लाइटिंग इंस्टालेशन का विस्तार किया गया है इस बार अग्रसेन चौक से मातोर रोड़ पैटोल पम्प तक लाइटिंग की गई अन्य जगहों पर भी लाइटिंग का विस्तार किया गया है तथा सभी वार्डों मे रोड़ लाइटे लगाई गई  है शहर में  विशेष लाइटिंग इंस्टॉलेशन और सजावट के बीच सड़कों और चौराहों पर उत्सव का माहौल है। धनतेरस के पावन पर्व पर लोगों ने परंपरा के अनुसार सोना-चांदी के आभूषण, बर्तन, वाहन, और इलेक्ट्रॉनिक सामान की जमकर खरीदारी की है। विभिन्न बाजारों में पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार में अच्छी बढ़ौतरी होने के संकेत है। इस मौके पर पुलिस व्यवस्था भी अच्छी रही थानाप्रभारी रामनिवास यादव मय जाप्ता बाजार में गश्त करते रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button