उपायुक्त ने VC के माध्यम से जिले के सभी भीएलई के साथ की बैठक
The Deputy Commissioner held a meeting with all the BLEs of the district through VC

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बैठक में उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने भीएलई को बताया कि धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत 16 जून से 30 तारीख तक पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। शिविर में आप सभी अपना भाग्यदारी सुनिश्चित करें। शिविर में जैसे आधार कार्ड बनाना, आयुष्मान कार्ड बनाना, जाति, आय प्रमाण पत्र आदि बनायें जाते है उसमें आप सभी सहयोग करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि वीसी के माध्यम से अबुआ संवाद किया जाएगा। जिसमें पंचायत के कर्मियों से जुड़ने के लिए आप सभी को बेहतर बनना बहुत जरूरी है ताकि हम ग्रामीण जनता से संवाद कर सके। जनता दरबार का आयोजन भी ऑनलाइन किया जाएगा ताकि दूर दराज से आनेवाले ग्रामीणों का समय एवं पैसा की बर्बाद न हो। सभी भीएलई को निर्देश दिया गया कि अपने- अपने गांव या पंचायत के कम से कम पांच बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान जरूर दें। उपायुक्त ने सभी भीएलई को बताया कि सभी पीडीएस डीलर के द्वारा 2 महीने का अनाज एक साथ दिया जा रहा है। सभी ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताएं ताकि कोई डीलर 2 महीने का अंगूठा लगवाकर और एक ही महीना का राशन न दे। साथ ही सभी सेविका दीदी को मोबाइल चलाने के बारे में जानकारी अवश्य दें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान पूरे जिले में चलाये जा रहें हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर स्वास्थ्य जांच कर रही है। आप सभी स्वास्थ्य टीम का सहयोग करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट प्राकृति के तहत जिले में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। आप सभी भीएलई दो पेड़ जरूर लगाएं, एक पेड़ मां के नाम, दूसरा पेड़ बेटी के नाम से लगाने का निर्देश दिया।



