पाकुड़
तारानगर पंचायत के पूर्व मुखिया अफजल शेख ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पंकज मिश्रा व सांसद/ विधायकके समक्ष थामा झामुमो का दामन
Former head of Taranagar Panchayat Afzal Sheikh along with hundreds of supporters joined JMM in the presence of Pankaj Mishra and MP/MLA

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत तारानगर पंचायत के पूर्व मुखिया अफजल शेख ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय सचिव पंकज मिश्रा के समक्ष झामुमो का दामन थाम लिया है। पूर्व मुखिया अफजल शेख समेत उनके सैकड़ों समर्थकों को झामुमो केन्द्रीय सचिव पंकज मिश्रा, सांसद विजय हसदा व विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में स्वागत किया। इस दौरान सोनू आलम, हेना बीबी व चांचकी मुखिया पति मुखतार हुसैन ने भी अपने समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थाम लिया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, उपाध्यक्ष हाजी समाद अली व उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे समेत केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उर्फ पिंकी भी मौजूद थे।



