सिंगरौली

ग्रीष्मकालीन कुश्ती प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।     
सिंगरौली। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 मई से 15 जून तक ग्रीष्म कालीन कुश्ती प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला एमेच्योर कुश्ती संघ सिंगरौली एवं काइट्स राइज पब्लिक स्कूल वैढ़न द्वारा किया गया शिविर प्रशिक्षक डॉ. प्रदीप कछवाहा सह सचिव जिला एमेच्योर कुश्ती संघ एवं सह प्रशिक्षक अर्पित गुप्ता सक्रिय सदस्य द्वारा वताया गया कि इस शिविर में कुल 43 बच्चों ने पूरे अनुशासन के साथ नियमित रूप से 1 महीने कुश्ती नियम एवं दाँव लगाने के साथ-साथ शारीरिक अभ्यास को सीखा शुक्रवार को शिविर का समापन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिंगरौली जिला संघचालक अनिल झा, विशिष्ट अतिथि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भाजपा नेत्री नम्रता वर्मा, कुश्ती संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव डॉ. विनोद कुमार राय, कोषाध्यक्ष नटवरदास अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुनील जायसवाल के साथ विभिन्न खेल संघो के प्रशिक्षकों का उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कुश्ती संघ द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्यवयक राकेश मिश्रा वुशू के कोच विशाल गणेश सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी कुमारी खुशबू, फुटबॉल संघ असगर अली, क्रिकेट कोच प्रियंक तिवारी(शम्मी) का सम्मान किया गया, समापन के समय सभी खिलाडी मौजूद रहे।
शिविर के समापन का मंच संचालन सह सचिव डॉ. प्रदीप कछवाहा द्वारा किया गया शिविर के समापन में बच्चों को मैडल,प्रमाण पत्र, टीशर्ट दिए गए जिसमें विशेष खिलाड़ियों जैसे शिविर के दौरान नियमित रूप से उपस्थित होने पर मो. फराज अहमद को, अनुशासन के लिए कुमारी सुतकृति प्रधान को एवं पूर्ण रूप से सहयोग के लिए आर्यन अग्रहरी को सिंगरौली विधायक द्वारा मोमेंट देकर सम्मानित किया गया अंत में कुश्ती संघ के सक्रिय सदस्य अर्पित गुप्ता ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सभी की ओर से खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की|
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button