संविधान बचाओ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विधायक ने की अपील
The MLA appealed to make the Save Constitution program a success

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी 28 जून 2025 को कांग्रेस द्वारा आयोजित होने जा रही संविधान बचाओ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में सभी विंग्स के अध्यक्ष/ सचिव अधिकारी व वरीय पदाधिकारीगण शामिल हुए। साथ ही बैठक के बतौर मुख्यातिथि विधायक निशात आलम ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उपस्थित सभी कांग्रेस जनों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा- निर्देश दिये। विधायक ने संविधान बचाओ कार्यक्रम को सफल बनाने के ध्यानार्थ सभी विंग्स के पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं व समर्थकों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी किया। उन्होंने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता व समर्थकों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित करे। बैठक के दौरान विधायक निशात आलम ने कांग्रेस के पाकुड़ ज़िले के सभी मनोनीत मडल अध्यक्ष व सचिवों को मनोनयन पत्र भी सौंपा। साथ ही निष्ठा पूर्वक कार्य करने की ताकीद की। सभी नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों ने कहा कि इमानदारी पूर्वक कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, पर्यवेक्षक अशोक दास, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, मुख्तार हुसैन, सेमीनुल इसलाम, शाहीन परवेज, गुलाम अहमद, असद हुसैन, ए. गंगुली, मोनिता कुमारी, शहनाज बेगम, जिला परिषद सदस्य मंजुला हसदा, रामविलास महतो, मनोवर आलम, मिरजाहान शेख, इसलाम मियां, , मजिबुर रहमान, बेलाल शेख, जालालुद्दीन शेख, पियारुल इस्लाम व मिठुन मरांडी आदि उपस्थित थे।



