झांसी

वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर मॉडर्न महाविद्यालय डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं ने झांसी की महारानी को किया नमन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

झांसी :  झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गयें। प्रतिवर्ष की तरह बलिदान दिवस पर शिवपुरी से पैदल मशाल यात्रा झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुँची। विभिन्न संगठनों ने रास्ते में मशाल यात्रा का रमतूला, बैण्ड एवं विगुल वादन से स्वागत किया। बलिदान दिवस के इस भव्य कार्यक्रम में मॉडर्न महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने भी सहभाग किया तथा पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया। रानीलक्ष्मीबाई के बलिदान को याद करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किये। संस्था की डी0एल0एड0 प्रथम वर्ष की छात्रा समरीन असरफ ने झाँसी रानी की वेशभूषा में संस्था के प्रशिक्षुओं के साथ कार्यक्रम में सहभाग किया जो आकर्षण का केन्द्र रही। संस्था के फाउण्डर चेयरमैन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन जी ने रानीलक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर छात्रों की अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करते हुये कहा कि जिनका मन महापुरूषों के वीरोचित भाव से भरा होता है उनका लक्ष्य समाजिक उत्थान और राष्ट्रीय उत्थान होता है। इसके लिए रानीलक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस प्रेरणास्रोत हैं। इसी मूल भाव के साथ फाउण्डर चेयरपर्सन श्रीमती शान्ति विश्वनाथन, चेयरमैन डॉ0 रोहिन विश्वनाथन, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती अंशिता विश्वनाथन, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अपूर्व शुक्ला एवं सचिव श्रीमती रत्ना शुक्ला ने भी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। मॉडर्न महाविद्यालय प्राचार्य श्री नरेन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षुओं को अधिक से अधिक देश की ऐसी महान वीरांगना से प्रेरणा लेकर वर्तमान में महिला सशक्तीकरण की जीवन्त मिशाल को कायम करने के लिये प्रेरित किया गया। इसी दृष्टिकोण से समय समय पर प्रशिक्षुओं को इस तरह के कार्यक्रमों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस अवसर पर प्रवक्ता अभिषेक पुरोहित, हर्षवर्धन, हृदयेश विश्वकर्मा, आशीष सोनी, सुनील रायकवार, आदि समस्त शिक्षक एंव कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रवक्ता हर्षवर्धन ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button