लातेहार

झारखण्ड विधानसभा लोक लेखा समिति के सभापति ने नेतरहाट में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिया आवश्यक दिशा- निर्देश

Chairman of Jharkhand Legislative Assembly Public Accounts Committee held a review meeting with district level officials in Netarhat and gave necessary guidelines

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। झारखण्ड विधानसभा लोक लेखा समिति के सभापति सह विधायक मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला के पदाधिकारियों के साथ अरुणोदय गेस्ट हाउस, नेतरहाट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों को सरकार द्वारा आवंटित राशि के उपयोग और संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।*
समिति के द्वारा विभिन्न विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर आवंटित राशि के विरुद्ध विभाग द्वारा कराये गये कार्य तथा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि के बारे पदाधिकारियों से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सभापति ने समीक्षा के क्रम में कहा कि वित्तीय मामलों में विभाग लापरवाही नहीं बरतें। कार्य समय पर पूर्ण करे, ताकि लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि समिति भ्रमण कर सभी कार्यों का जायजा ले रही है। समिति द्वारा रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंपा जायेगा। समिति का लक्ष्य जनता के पैसे का सही उपयोग कराना है। इस दिशा में कोई समझौता नहीं किया जायेगा। अधिकारियों को योजनाओं की गुणवत्ता बनाये रखने व निर्धारित समय के भीतर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में मुख्य रूप से विधान सभा की लोक लेखा समिति के सदस्य आलोक कुमार चौरसिया, सदस्य अमित कुमार यादव , सदस्य जगत मांझी, सदस्य सुखराम उराँव एवं उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, समेत सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button