लातेहार

बारिश की वजह से बहा पुलिया, ग्रामीणों का प्रखण्ड मुख्यालय से टूटा सम्पर्क

Culvert washed away due to rain, villagers lost contact with block headquarters

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिले के बालूमाथ प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत मुरपा पंचायत के कोलपटीया ग्राम में भारी बारिश की वजह से पुलिया बह गया ।जिससे ग्रामीणों को आवागमन बाधित हो गया है ।पुलिया बह जाने के कारण कोलपटिया, बुचवाटांड, जिपुवा, बलबल, तिलैयादामर, महुआटार के हजारो ग्रामीणों का प्रखंड मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है । स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की बारिश में पुलिया के ऊपर पानी बह रहा था ।लेकिन तेज बारिश के कारण पुलिया को ही बहा दिया ।यह मार्ग छः गांव के लिए महत्वपूर्ण था ।इससे लोग अस्पताल बाजार स्कूल और सरकारी कार्यालय तक जाते थे । ग्रामीण लातेहार के डीसी उत्कर्ष कुमार गुप्ता से पुलिया की जल्द से जल्द मरम्मत करने की मांग किया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button