मोदीनगर

महंगी खाद को लेकर भी जताई नाराज़गी

नगर पंचायत पतला में किसानों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ जताया विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मोदीनगर। नगर पंचायत पतला में भारतीय किसान यूनियन किसान सभा  के बैनर तले एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और मजदूर शामिल हुए। पंचायत में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का जोरदार विरोध किया गया। किसानों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे क्योंकि इनसे आने वाले बिजली बिलों को वहन करना उनकी आर्थिक क्षमता से बाहर है।

किसानों ने बताया कि नगर पंचायत पतला क्षेत्र में कई महीनों से सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे उन्हें महंगी दरों पर प्राइवेट दुकानों से खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे खेती की लागत बढ़ गई है और किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

पंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन किसान सभा  के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी ने संगठन को मजबूत करते हुए रोहित चौधरी को युवा जिला अध्यक्ष और हरेंद्र सिंह को मोदीनगर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

इस अवसर पर जिला महासचिव हरिओम त्यागी, प्रचार मंत्री अमरीश त्यागी, निवाड़ी नगर अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, अनिल त्यागी, सुरेंद्र सिंह, गुरु सेवक त्यागी, मूलचंद सिंह, अमित गिरी, जय भगवान फौजी, संजू चौधरी, अंकित चौधरी, सोनू त्यागी और पिंकू त्यागी सहित कई कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button