खैरथल

नार्को कोऑर्डिनेशन केंद्र की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा । जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय खैरथल तिजारा में नार्को कोआर्डिनेशन केंद्र की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक के दौरान जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, अफीम या गंजे की अवैध खेती, ट्रामाडोल कोडिन आधारित खांसी की दवाई, भांग के वैध ठेको पर संचालित अवैध गतिविधियों की रोकथाम, पुलिस विभाग में अन्य विभागों द्वारा अभी तक की गई कार्यवाही, एनडीपीएस अधिनियम और दवाइयां के हानिकारक प्रभाव के प्रावधान के बारे में जागरूकता साहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने जिले में ड्रग की समस्या से निपटने में युवाओं और महिलाओं की भागीदार हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए तथा नशा मुक्त भारत अभियान की सफलता के क्रम में सभी कार्यालयों के कार्मिकों, स्कूल एवं कॉलेज में नशा विरुद्ध अभियान की प्रेरणा स्वरूप एक शपथ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक के दौरान भांग के ठेकों निगरानी रखते हुए वैध तरीके से संचालित करवाने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान उपस्थित उन्होंने जिले में पुलिस विभाग को नशीले पदार्थों की तस्करी तथा बेचान के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि जिले में अफीम जैसे मादक पदार्थों का प्रचलन नहीं है परंतु जिले में गांजे के प्रकरण सामने आए जिनके विरुद्ध समय-समय पर कार्यवाही की गई है। विद्यालयों के परिधि में तंबाकू उत्पाद बेचने पर 1 जनवरी से अब तक 65 प्रकरणों में 65 लोगों के खिलाफ ₹13000 का चालान किया गया। इसी प्रकार 1 जनवरी से अब तक 19.107 किलो गांजा भिवाड़ी पुलिस द्वारा एवं 5 किलो 723 ग्राम गांजा खैरथल पुलिस द्वारा पकड़ कर कार्रवाई की गई। भिवाड़ी पुलिस ने कार्यवाही कर 153.6 ग्राम स्मेक, 86.8 ग्राम चिट्टा, 13.65 किलो डोडा चूरा एवं एक मोटरसाइकिल वाहन जप्त कि। इसी प्रकार खैरथल पुलिस द्वारा 118 प्रकरणों में 106 लोगों को गिरफ्तार कर 1750 लीटर हथखड़ शराब एवं 15 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की, एवीएन भीवादी पुलिस द्वारा 121 प्रकरणों में 111 लोगों को गिरफ्तार कर 519 लीटर हथकड़ एवं 789 लीटर देसी शराब एवं 5.22 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी अतुल साहू, डिप्टी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पूरण मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button