बरेली
राजश्री कालेज में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन व पतंगोत्सव का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी, में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजन एवं पतंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, ट्रस्टी पीयूष गुप्ता एवं सी0 ओ0 ओ0 ऋषभ बंसल ने मां सरस्वती के माल्यार्पण एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन उपरान्त शिक्षा आरम्भ करने का विशेष महत्व है। समस्त ब्रह्माण्ड में ज्ञान की स्वरूपा मां सरस्वती के आशीर्वाद से सृष्टि चालित होती है। साथ ही समस्त छात्र-छात्राओं की प्रगति एवं मनवांछित फल प्राप्त करने के लिये मां सरस्वती को आराध्य बनाकर उनके पूजन के विशेष महत्व से अवगत कराया। राजश्री संस्थान के क्रीड़ा -प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाकर हर्षाेल्लास के साथ बसंत पंचमी को मनाया गया।
इस अवसर पर संस्थान के डीन डॉ0 साकेत अग्रवाल, निदेशक प्रो0 पंकज शर्मा, प्रो0 अनिल कुमार, रजिस्ट्रार दुष्यन्त माहेश्वरी, प्राचार्य डा0 मुकेश गंगवार, डा0 सी0पी0 गंगवार, डॉ0 शोएब खान, डॉ0 सुमिता सिंह, डॉ0 लथा पी0, डा0 स्वतन्त्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।



